Gang arrested for drug smuggling in Kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर में कार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 30 जून 2024 5:41 PM (IST)
कानपुर में कार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार
कानपुर। कार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को चकेरी पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से की गिरफ्तार किया वही आरोपी कार की ने बोनट में अफीम छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के पास ने से 10 किग्रा अफीम बरामद की है और पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि नारकोटिक्स टीम द्वारा एक लग्जरी कार से झारखंड से बरेली जा रही काली रंग की वरना कार से मादक पदार्थ की तस्करी होने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने रामादेवी फ्लाईओवर पर चेकिंग कर झारखंड नंबर की वरना कार को रोका। जिसमें कुल चार तस्कर अफीम के साथ पकड़े गए। झारखंड के ग्राम हूंट निवासी रामनाथ मुंडा, करम सिंह और झारखंड के ग्राम रांगरींग निवासी रतन सिंह मुंडा को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसकी बोनट से टीम ने 10 किग्रा अफीम बरामद हुई। मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने वाले बरेली के मऊ चंद्रपुर निवासी मेराज अहमद को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement