Cyber thugs revealed 56 thousand rupees from the account in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइबर ठग ने अकांउट से निकाले 56 हजार रूपये, मैसेज से हुआ खुलासा

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 7:59 PM (IST)
साइबर ठग ने अकांउट से निकाले 56 हजार रूपये, मैसेज से हुआ खुलासा
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक युवक के खाते मे केवल 14 रुपए छोड़ कर 56 हजार रुपए निकालने मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वारदात का शिकार चंडीगढ़ हाल वैशाली नगर मोती नगर निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई है और वह टेलीकॉम बिजनेस से जुड़ा है। उसका खाता थाना इलाके में स्थित एक्सिस बैंक मे है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से मोहाली गया था। गत दो दिन पहले उसके मोबाइल पर 40 हजार नकद निकाले जाने का मैसेज आया। यह राशि अलवर के किसी एटीएम से निकाली गई थी। उसने अपना एटीएम कार्ड टटोला तो वह जेब में ही मिला। वह कुछ समझ पाता उससे पहले एक और मैसेज आया इस बार 16 रुपए एक खाते से दूसरे में आॅनलाइन ट्रांसफर किए गए। यह राशि भी एटीएम से ही ट्रांसफर की गई।पीड़ित के अनुसार उसके खाते में 56 हजार 14 रुपए थे। लेकिन ठगी करने वाले दो ट्रांजेक्शन करके 56 हजार रुपए निकाल केवल 14 रुपए छोड़े। उसने वहीं से ही कस्टमर केयर पर फोन करके एक्सिस बैंक के उक्त एटीएम कार्ड को बंद करवाया।सायबर एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के अनुसार न तो किसी ने फोन करके पिन नम्बर पूछा, न ही कोई वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगा फिर जेब में रखे एटीएम से राशि निकल गई। इससे प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीड़ित के कार्ड की क्लोनिंग की गई है। इसमें किसी करीबी का हाथ हो सकता है। डाटा चोरी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement