Cleaning workers wife kidnapped and raped in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाईकर्मी की पत्नी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 10:02 AM (IST)
सफाईकर्मी की पत्नी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की टांडा कोतवाली क्षेत्र में सफाई कर्मचारी की पत्नी का बच्चे सहित अपहरण कर बंधक बनाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। दो दिन बाद महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। टांडा कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेवा घाट की सफाई करने वाले सफाईकर्मी धरिआर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहता है। रविवार रात जब वह किसी काम से बाहर गया तो जनार्दनपुर गांव के निवासी पिंटू वर्मा ने उसकी पत्नी व बच्चे का अपहरण कर लिया। दो दिन तक पत्नी का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को पीडि़ता अपने गांव के पास पुलिया के पास बच्चे के साथ बैठी मिली। पति के पहुंचने पर उसने पति को बताया कि दबंग युवक पिंटू ने उसके साथ गलत काम किया है। पीडि़ता के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement