Child killed drowning in the bucket, the body was thrown into trash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चे को बाल्टी में डुबाकर मार डाला, लाश कूड़े में फेंक दी

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 2:32 PM (IST)
बच्चे को बाल्टी में डुबाकर मार डाला, लाश कूड़े में फेंक दी
पटना। बिहार के जहानाबाद काको थाना के नदियावां गांव में बच्चे की चाहत में एक नि:संतान दंपती द्वारा पड़ोसी के एक सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी दंपती राधेश्याम और सुषमा देवी के साथ इस कृत्य के लिए उकसाने वाले दंपत्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुषमा देवी ने बताया कि शादी के छह साल बीत जाने के बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुआ तो वह गया जिले के प्रभु रजक और उसकी पत्नी संगीता देवी से झाडफ़ूंक कराती थी और उसी के कहने पर उसने बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में डुबा कर मार डाला। सुषमा देवी ने बताया कि बच्चे की हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर पांच दिनों तक अपने घर के एक कमरे में रख दिया। लेकिन जब शव से काफी दुर्गंध आने लगी तो पति राधेश्याम के साथ मिलकर बीती रात गांव के कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement