Bike stolen as a recovery agent in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में रिकवरी एजेंट बनकर लूट ले गए बाइक

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 12:05 PM (IST)
जयपुर में रिकवरी एजेंट बनकर लूट ले गए बाइक
जयपुर। प्रताप नगर इलाके में रिकवरी एजेंट बनकर बदमाश सरेराह एक युवक से बाइक लूट कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि शाहपुरा सांगानेर निवासी राजेश ने मामला दर्ज कराया है। घटनाक्रम के मुताबिक, मंगलवार सुबह वह चाकसू कोर्ट जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में चाय नीचे रूका, जहां थड़ी पर आधा दर्जन युवक बैठे थे। चाय पीकर वहां से बाइक लेकर चला गया। तभी पीछा करते हुए वह लडक़े भी आ गए और कुम्भा मार्ग पर उसको रोक लिया। खुद को रिकवरी एजेंट बताया और बैंक की किश्त बाकी होने की कहा। बातचीत करने के दौरान अपना नाम हनुमान जाट बताने वाला युवक उसकी बाइक को छीनकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement