Bike riders smashed chains -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारा झपट्टा और चेन लेकर चंपत हुए बाइकर्स

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 09:18 AM (IST)
मारा झपट्टा और चेन लेकर चंपत हुए बाइकर्स
भीलवाड़ा। शहर में पुलिस की सख्ती को चुनौती देते हुए बाइकर्स ने शनिवार देर शाम सुभाषनगर थाने के नजदीक ब्यावर की एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर दो तोला सोने की चेन तोड़ ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे बेखौफ होकर भाग निकले। सुभाष नगर थाना पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुटी है। ब्यावर कस्बे निवासी तरुणा घीया ने बताया कि वह मोदी ग्राउंड के नजदीक रहने वाले अपने मामा महेश खंडेलवाल के यहां आई थी। वहां से शास्त्रीनगर जाने के लिए ऑटो में बैठने नेहरू गार्डन की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुप्ता हॉस्पिटल के नजदीक पीछे से बाइक से आए दो बदमाश उसके गले पर झपट्टा मारकर दो तोला वजनी सोने की चेन तोडक़र भाग निकले। वारदात स्थल सुभाषनगर थाने से कुछ ही दूरी पर है। उधर, अचानक इस घटनाक्रम से वह घबरा गई। वह चिल्लाई तो आस-पास के लोग वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक लुटेरे गलियों में होते हुए निकल गए। बाद में तरुणा ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी लेने के बाद तरुणा को साथ लेकर लुटेरों की तलाश में निकली, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement