Advertisement
बिहार : पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अजय राय ढेर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले माइकिंग के जरिए चेतावनी दी जा रही थी, इसी बीच एक घर की खिड़की खुली और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया।
पुलिस ने इसके बाद मोर्चा संभाला और फिर मुठभेड़ में अजय राय मारा गया। इस दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे। अजय राय पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर सारण जिले में 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। अजय की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। मृतक सारण जिले का रिविलगंज का रहने वाला था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


