दोस्त की 6 साल की बेटी से किया रेप, फिर गला घोटकर कर दी हत्या
khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 3:53 PM (IST)
फरीदाबाद। हैवान बने युवक की करतूत तो देखिये अपने ही दोस्त की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना डाला। हैवानियत यही खत्म नहीं हुई और फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। रिश्तों की मार्यादा को तार-तार कर देने वाला ये मामला हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश मेें जुटी हुई है।