मुंबई। सोने के बिस्किट ले जा रहे एयर इंडिया के पायलट को कस्टम विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड लिया। बताया जा रहा है कि पायलट अपने पर्सनल बैग में सोने के बिस्किट ले जा रहा था, जिसकी कीमत 15.65 लाख रुपए बताई जा रही है। एयर इंडिया के सीनियर पायलट के खिलाफ कस्टम ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, लंबी पूछताछ के बाद पायलट को छोड दिया लेकिन उसका फोन जब्त कर लिया गया है।