Recruitment for 247 Apprentice Positions at NMDC Limited – A Golden Opportunity for Young Individuals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनएमडीसी लिमिटेड में 247 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 18 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2026 6:40 PM (IST)
एनएमडीसी लिमिटेड में 247 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 18 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
रायपुर। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) लिमिटेड ने अप्रेंटिस के कुल 247 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है। एनएमडीसी लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 247 रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस के 172, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 55 और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 20 पद शामिल हैं। ट्रेड अप्रेंटिस के 172 पदों में मशीनिस्ट के 4, फिटर के 16, वेल्डर के 27, मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 12, इलेक्ट्रीशियन के 34 और सीओपीए के 47 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 55 पदों में केमिकल इंजीनियरिंग के 2, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 3, बैचलर ऑफ फार्मेसी का 1, बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के 2, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 3, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 8, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 14, माइनिंग इंजीनियरिंग के 14 और सिविल इंजीनियरिंग के 8 पद शामिल हैं।
टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 20 पदों में सिविल इंजीनियरिंग के 3, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 6, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 6 और माइनिंग इंजीनियरिंग के 5 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड का भुगतान अप्रेंटिसशिप नियम, 1992 (समय-समय पर किए गए संशोधनों सहित) के अनुसार किया जाएगा।
वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) वेब पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा और पहले से ही अप्रूवल लेना होगा। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिसशिप के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) वेब पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराना और उसे अप्रूव करवाना आवश्यक है।
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों ने 10 प्लस 2 शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से उत्तीर्ण की हो या इसके समकक्ष योग्यता हो और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से संबंधित विषय में पूर्णकालिक डिप्लोमा प्रमाणपत्र होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अनुसार अधिसूचना की तारीख को यानी 24 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू पद से संबंधित श्रेणी के आधार पर ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 14 से 18 दिसंबर 2026 को, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 19 से 22 दिसंबर को और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए 21 एवं 22 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन 'ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बी.आई.ओ.एम., किरंदुल कॉम्प्लेक्स, किरंदुल, जिला - दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) - 494556' में होगा।
वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से पहले इंटरव्यू स्थल पर अपने सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचना होगा और इंटरव्यू हेल्प डेस्क पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ध्यान दें, दोपहर 1 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement