Advertisement
'गन्स एंड गुलाब' की पूजा ए गोर ने कहा, दुलकर सलमान के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव

उन्होंने आगे कहा, "शूटिंग का अनुभव शानदार था, मैंने अभिनेताओं के सुझावों का स्वागत किया, दुलकर के साथ काम करना भी एक सुखद अनुभव था, जिन्होंने हर दृश्य में एक अलग सा आकर्षण जोड़ा।"
उन्होंने कहा मैं इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हूं और इसके जल्द आने का इंतजार कर रही हूं।
'गन्स एंड गुलाब' एक मनोरम कहानी है, जो 90 के दशक में गुलाबगंज नाम के एक शहर पर आधरित है। इस सीरीज में नब्बे के दशक के बॉलीवुड गीत हैं, यह सीरीज रोमांच, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और ट्विस्ट से भरी हुई है।
सीरीज में राजकुमार, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टी.जे.भानु, गुलशन देवैया और दिवंगत सतीश कौशिक शामिल हैं।
इसका प्रीमियर 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


