Advertisement
जब करण औजला के मैनेजर को ही सिंगर समझ बैठे थे यो यो हनी सिंह

तो आखिर मैनेजर की सच्चाई हनी सिंह को कैसे पता चली? इस बारे में भी हनी ने बताया।
बोले, “मैंने उनसे कहा कि, ‘कुछ चीजें हैं जिसके बारे में मैं आपसे चर्चा करना चाहता हूं। मैं इस गाने में कुछ बदलाव करना चाहता था। मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ बदलावों पर आपसे बात करना चाहता हूं। मगर उन्होंने तकनीकी पक्ष पर बात करने से इनकार कर दिया।
मुझे कुछ अटपटा लगा था। मैंने कहा भी कि आखिर करण मुझसे तकनीकी पक्ष पर बात क्यों नहीं करना चाहते?। इस पर जवाब आया कि ‘मैं करण का मैनेजर अल्फाज हूं। सॉरी, मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था’।
यो यो को ये हरकत नागवार गुजरी। उन्होंने कहा, ‘सॉरी बोलकर आप क्या करेंगे? यह क्या है?’
फिर कुछ दिन पहले जब अल्फाज ने मेरी उनसे बात करवाई।
मैंने अल्फाज से पूछा भी कि क्या वह वास्तव में करण हैं? तब उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि वह वास्तव में करण औजला ही हैं।
करण ने हाल ही में 'बैड न्यूज' फिल्म के चार्टबस्टर ट्रैक ‘तौबा तौबा’ से फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। इसमें अभिनेता विक्की कौशल का जबरदस्त का डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया। पंजाबी गायक करण औजला को हाल ही में आईफा 2024 में इंटरनेशनल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


