हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

टीचर ने कहा था कि हृदेश शाहरुख खान के जैसे अपना नाम बना सकता है। शायद इसे ही मेनिफेस्टेशन की ताकत कहते हैं क्योंकि सिंगर शाहरुख खान के बड़े फैन थे और हमेशा से उनके लिए गाना चाहते थे। सालों बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'लुंगी डांस' जैसा सुपरहिट गाना दिया, जिसके लिए खुद शाहरुख खान ने उन्हें सामने से फोन किया था।
2005 में रिलीज़ हुई एल्बम 'पेशी' और गाने 'ग्लासी' से उन्हें भारत में पहचान मिली लेकिन 'ब्राउन गर्ल' और 'अंग्रेजी बीट' गानों ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया। हालांकि, सिंगिंग में करियर बनाने से पहले पंजाब में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे और उसके बाद पंजाबी फिल्मों में हाथ आजमाया। उन्होंने 'मिर्ज़ा', 'मैं तेरा 22 तू मेरा 22', और 'जोरावर' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2014 में फिल्म 'द एक्सपोज़' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि एक अभिनेता के तौर पर दर्शकों ने उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया।
बहुत कम लोग जानते हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में बजट की कमी और स्टेज शो बहुत कम होते थे और कई बार फ्री शो भी करने होते थे। ऐसे में स्टेज पर पहनने के लिए हनी सिंह के पास डिजाइनर कपड़े नहीं थे, ऐसे में उन्होंने खुद का स्टाइल चुना और स्टेज पर स्पोर्ट बनियान के साथ शो करने शुरू किए। उनका स्पोर्ट बनियान, कार्गो पैंट और गले में सोने की मोटी चेन वर्ष 2007-2008 के दौरान उभरता हुआ फैशन बना। आज लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह दोबारा युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन उनके साथ विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ते।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


