Advertisement
फिल्मों के आपसी टकराव पर बोले सनी देओल, इनकी कोई बराबरी नहीं

सनी देओल ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की क्यों तुलना करते हैं। एक्टर ने साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' के कलेक्शन को याद करते हुए बताया, "गदर ने जहां 100 करोड़ रुपये से ऊपर का आंकड़ा पार किया था तो वहीं लगान ने इससे कम कमाई की थी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों तुलना करते हैं। चाहे वह बिजनेस से जुड़ा हो या फिर फिल्मों से। गदर के बारे में कोई धारणा नहीं थी, लोगों को लगा कि यह मसाला फिल्म है, ये पुरानी टाइप की पिक्चर है, पुराने टाइप के गाने हैं (लोगों ने सोचा कि गदर पुराने गानों वाली पुरानी तरह की फिल्म है)। दूसरी ओर, लोगों को लगा था कि लगान क्लासिक है।"
केवल इतना ही नहीं सनी देओल ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने तो रिलीज से पहले ही गदर के बारे में काफी उल्टी- सीधी बातें कही थीं। लेकिन बाद में यह लोगों की फिल्म बन गई और दर्शकों को यह पसंद आई। मुझे याद है कि अवॉर्ड शो में उन्होंने गदर का मजाक बनाया था लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्टर ने आगे कहा, "ऐसा ही मेरी कुछ अन्य फिल्मों के साथ भी हुआ है, जैसे घायल और दिल, जो क्लैश हुईं। इनकी कोई तुलना नहीं है लेकिन बावजूद इसके लोग ये करना पसंद करते हैं।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


