Sooraj Pancholi breaks silence after his name surfaces in Disha Salian case; says, I never met Disha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:36 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मैं दिशा से कभी नहीं मिला

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 1:32 PM (IST)
दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मैं दिशा से कभी नहीं मिला
मुंबई । सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान का केज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और धीरे-धीरे इंडस्ट्री के लोगों का नाम आ रहा है। अब इस बीच अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी जोड़ा जा रहा है, जिस पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी। सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम एक नोट शेयर करते हुए साफ किया कि दिशा से न उनकी पहले मुलाकात हुई और न ही मेरे पास कुछ भी छुपाने के लिए है। उन्होंने अपने नोट पर लिखा, "मैंने यह बात सामने रखने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि कुछ फैक्ट्स को पब्लिक डोमेन में साफ-साफ रखना जरूरी है। पिछले कुछ सालों से, मेरा नाम अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों के जरिए दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े कॉन्ट्रोवर्सी में घसीटा जा रहा है। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी लेट दिशा सालियान से नहीं मिला हूं और न ही आदित्य ठाकरे से मिला हूं। अभिनेता ने अपना दुख जाहिर करते हुए बताया कि बहुत दुख की बात है कि उनका नाम बेवजह ऐसे मामलों में घसीटा जा रहा है, जिससे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। उन्होंने लिखा, "मैं लंबे समय तक चुप रहा क्योंकि मैं अपने बारे में लिखी गई हर रिपोर्ट या हर कहानी का जवाब नहीं देना चाहता था, लेकिन जब वही चीज बार-बार होती रहती है, तो एक पॉइंट आता है जब आपको खुद के लिए बोलना पड़ता है। इस मामले के बारे में, सीबीआई/पुलिस पहले ही मेरी जांच कर चुकी है और एजेंसियों ने लगभग 4-5 साल पहले मेरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था।"
उन्होंने आगे लिखा, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है! अगर किसी जांच एजेंसी को लगता है कि उन्हें मुझसे फिर से पूछताछ करने या मुझसे कोई और जानकारी चाहिए, तो मैं पूरी तरह से सहयोग करने और किसी भी जांच के लिए खुद को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरा नाम इस तरह की किसी चीज में घसीटे जाने से पहले तथ्यों की जांच की जाए। मैं दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के आसपास के हालात की निष्पक्ष और पूरी सीबीआई जांच का पुरजोर समर्थन करता हूं।"
आदित्य पंचोली ने इस मामले की सही से जांच करने के लिए भी कहा। साथ ही, उन्होंने सभी से इस तरह की अफवाहों से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने लिखा, "मेरा यह भी मानना ​​है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के इर्द-गिर्द बनाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगैंडा और झूठी कहानियों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि किसी की मौत कभी भी बिना सबूत के किसी दूसरे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को बर्बाद करने का कारण नहीं बननी चाहिए और जो भी इसे पढ़ रहा है, कृपया समाचार या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी आप देखते हैं उस पर विश्वास न करें।"
उन्होंने दृढ़ता से कहा, "एक हेडलाइन सबूत नहीं है, एक बहस सबूत नहीं है, कोई टेलीविजन पर कुछ कहता है तो वह तथ्य नहीं बन जाता। कृपया किसी के जीवन और चरित्र के बारे में राय बनाने से पहले चीजों को सत्यापित करें। टेलीविजन पर चर्चा किए जा रहे हर नाम के पीछे एक असली व्यक्ति, एक असली परिवार और एक असली जीवन है।"
अभिनेता का कहना है कि वे पिछले कई समय से चुप थे, लेकिन अब वे किसी को भी ऐसे मामले पर उनका नाम घसीटने नहीं देंगे। उन्होंने लिखा, "मुझे कानून, जांच एजेंसियों पर भरोसा है और मुझे भरोसा है कि आखिरकार सच सामने आएगा। तथ्यों, जांच और सच को बोलने दो। जय हिंद।"
दरअसल, सूरज पंचोली का यह बयान दिशा सालियान मामले पर नए सिरे से ध्यान खींचने के बीच आया है। दिशा सालियान विवाद के सिलसिले में जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement