Soha Ali Khan on daughter Inaaya: She loves all festivals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरी बेटी को हर त्योहार पसंद : सोहा अली

khaskhabar.com: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 6:27 PM (IST)
मेरी बेटी को हर त्योहार पसंद : सोहा अली
मुंबई। सोहा अली खान ने कहा कि उनकी दो साल की बेटी इनाया नौमी खेमू सभी भारतीय त्योहारों का आनंद लेती है, चाहे वो होली हो, दिवाली हो, रक्षा बंधन हो, ईद हो या गणेश उत्सव हो। मुंबई में शुक्रवार को अपने परिधान स्टोर सौंध की लॉन्चिंग के दौरान सोहा ने कहा, "जब भी हम उसे (इनाया) नए कपड़े पहनाते हैं, चाहे वो होली हो, ईद हो, रक्षा बंधन हो, सारे त्योहार का वह बहुत आनंद लेती है। दिवाली पर मैं उसे बताती हूं कि हम दिवाली क्यों मनाते हैं, ठीक वैसे ही गणेश पूजा की भी कहानी बताती हूं, जिसमें वह काफी दिलचस्पी दिखाती है। अब जब कभी वह गणेश जी की मूर्ति देखती है तो 'गणपति बप्पा मोरया' बोलने लगती है।" यह पूछने पर कि क्या इनाया दिवाली मनाती है, सोहा ने कहा, "उसके लिए हर दिन दिवाली है। उसके लिए हर दिन मजेदार होता है। वहीं उसकी बढ़ती उम्र के साथ ही हम इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि उसके आस-पास क्या हो रहा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement