Simmba will be blockbuster: Deepika-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ के लिए यह बोली दीपिका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 दिसम्बर 2018 4:07 PM (IST)
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ के लिए यह बोली दीपिका
मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके पति रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ ब्लॉकबस्टर होगी। दीपिका ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉड्र्स 2018 में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह फिल्म बेहद सफल होगी। इसलिए, हम अभी सिर्फ फिल्म की रिलीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसके बाद हम हनीमून और जन्मदिन के बारे में सोचेंगे।’’ ‘सिम्बा’ के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर ने उल्लेख किया था कि उन्होंने दीपिका को फिल्म के कुछ हिस्से दिखाए थे और उन्होंने कहा था, ‘हॉट लग रहा है’। गुरुवार को दीपिका ने भी यही दोहराते हुए कहा, ‘‘हां जब मैंने ट्रेलर देखा था तब यही कहा था। मुझे यह बहुत अच्छा लगा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement