Advertisement
शक्ति और मैं अपने ऑन और ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को अलग रखते हैं: श्रद्धा आर्या

श्रद्धा टीवी उद्योग का एक जाना माना चेहरा हैं और मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी और ड्रीम गर्ल सहित कई शो का हिस्सा रही हैं। वह 2017 में 'कुंडली भाग्य' में शामिल हुईं और डॉ प्रीता अरोड़ा के किरदार के लिए उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली।
शो में शक्ति अर्जुन सूर्यवंशी के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसने प्रीता की जिंदगी में काफी मुश्किलें पैदा की हैं। हालांकि, अभिनेत्री का कहना है कि वे अपने आन और आफ-स्क्रीन रिश्ते को पूरी तरह से अलग रखते हैं और एक उचित संतुलन बनाए रखते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "उनके साथ शूटिंग करना अब आसान और मजेदार हो गया है क्योंकि हमारे बीच यह अनकही समझ है। मुझे लगता है कि हर रिश्ते में संतुलन होना जरूरी है और यह अद्भुत है कि शक्ति और मैं अपने व्यक्तिगत और पेशेवर बंधन को अलग रखते हैं।"
कुंडली भाग्य जी टीवी पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


