Shahrukh Zero to close Beijing film fest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजिंग फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी शाहरुख की ये फिल्म

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अप्रैल 2019 1:50 PM (IST)
बीजिंग फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी शाहरुख की ये फिल्म
बीजिंग। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। फिल्म फेस्टिवल में इस साल दिखाई जाने वाली यह आखिरी फिल्म होगी। यह फेस्ट 13 से 20 अप्रैल तक चलेगा और इसमें सबसे पहले ‘द कम्पोजर’ नामक फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्माण चीन और कजाकिस्तान ने किया है। ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘जीरो’ का फेस्ट में दिखाया जाना यह दर्शाता कि भारतीय फिल्में चीनी दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं।
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है।
इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया है जो सेरेब्रल पाल्सी कि शिकार (अभिनेत्री अनुष्का शर्मा) वैज्ञानिक और एक प्रसिद्ध अभिनेत्री (कैटरीना कैफ) से प्रेम करता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement