Selfietime: Kriti Sanon poses with cheetah in Zambia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृति सैनन जांबिया में चीता संग पोज देते नजर आईं

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जुलाई 2019 5:14 PM (IST)
कृति सैनन जांबिया में चीता संग पोज देते नजर आईं
लुसाका। अभिनेत्री कृति सैनन ने जांबिया में एक चीते के साथ ली गई सेल्फी साझा की। कृति ने शुक्रवार की रात चीते के साथ वाली अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘वह एक सेल्फी चाहता है! ना नहीं कह सकी। जांबिया।’’ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कृति एक चीते को साथ लेकर चलते दिख रही हैं और किसी को पानी देते हुए नजर आ रही हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इन तस्वीरों की जमकर आलोचना की।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘‘बॉलीवुड एक दोयम दर्जे का स्थान है। ये पेटा को सपोर्ट करते हैं, लेकिन ये पशु पर्यटन का भी प्रचार करते हैं। यह घृणित है।’’
किसी ने कहा, ‘‘जानवरों पर कू्ररता नजर में आया।’’
एक अन्य यूजर ने कृति से आग्रह करते हुए लिखा, ‘‘जंगली जानवरों को कैदी बनाने को बढ़ावा देना बंद करें।’’ (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement