Sanjay Mishra excited about lead role in Kaamyaab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'कामयाब' फिल्म में मुख्य भूमिका मिलने पर संजय मिश्रा उत्साहित

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 मार्च 2020 4:19 PM (IST)
'कामयाब' फिल्म में मुख्य भूमिका मिलने पर संजय मिश्रा उत्साहित
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता संजय मिश्रा ने सहायक अभिनेता के तौर पर खूब प्रशंसा बटोरी है। अधिकतर फिल्मों में अपने खास मजाकिया अंदाज में दिखने वाले मिश्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र भी होते हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'कामयाब' में सहायक के तौर पर नहीं, बल्कि मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। मिश्रा का कहना है कि वह खुश हैं कि फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा जा रहा है। मुंबई में बुधवार को फिल्म का प्रीमियर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक मेहता ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रीमियर के मौके पर मिश्रा ने कहा, "मुझे हर तरफ से सराहना मिल रही है। यह किसी सीढ़ी पर चढ़ने जैसा है। अब मुझे लगता है कि मैं अपने करियर में एक प्रमुख स्थान पर पहुंच गया हूं। इससे पहले लोग मुझे सीढ़ी से धक्का दे सकते थे, लेकिन अब मैंने खंभा पकड़ लिया है बॉस! लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया है और मीडिया ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। मेरे लिए यह नियमित दृश्य नहीं है। वास्तव में काफी अच्छा लग रहा है।" फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक मेहता ने मिश्रा के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा, "संजय सर ने कई टी-20 मैच (सहायक भूमिकाएं) खेले हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एक टेस्ट मैच (मुख्य भूमिका) खेला है।"
'कामयाब' एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कहानी है, जोकि सहायक अभिनेता के तौर पर 499 फिल्मों में काम कर चुका है और दोबारा से फिल्मी दुनिया में आकर 500वीं फिल्म करना चाहता है।
फिल्म के प्रीमियर पर फिल्म के निमार्ता शाहरुख खान भी पहुंचे। उन्होंने संजय मिश्रा के साथ दीपक डोबरियाल व ईशा तलवार व अन्य कलाकारों को गले लगाया और फिर फोटो खिंचाने के लिए पोज भी दी।
स्क्रीनिंग में राजकुमार राव, मानव कौल, विनीत कुमार सिंह, चित्रांगदा सिंह, ऐली अवराम, रजत कपूर, अंजना सुखानी, सीमा पाहवा, अवील गिल, भुवन बम और मिथिला पालकर भी दिखे।
'कामयाब' छह मार्च को रिलीज होने वाली है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement