‘पद्मावती’ विवादों में और भंसाली ने घोषित की नई फिल्म, शाहिद होंगे. . .
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 3:43 PM (IST)
बॉलीवुड में शाहिद कपूर पिछले 14 सालों से काम कर रहे हैं। इन 14 सालों में उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में विशाल भारद्वाज के साथ की हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ वे पहली बार पद्मावती में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पद्मावती उर्फ दीपिका पादुकोण के पति राव राजा रतनसिंह की भूमिका में नजर आएंगे। अपने 14 साल के करियर में शाहिद ने कभी संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं किया था। एक तरफ जहां फिल्म को लेकर तमाम तरह के विवाद चल रहे हैं वहीं खबर है कि शाहिद कपूर ‘पद्मावती’ का काम पूरा होने के बाद संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म में काम करेंगे।