Sairat actress Rinku passed 10th with 66 percentage marks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘सैराट’ की एक्ट्रेस ने 66 फीसदी अंकों के साथ पास की 10वीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 9:47 PM (IST)
‘सैराट’ की एक्ट्रेस ने 66 फीसदी अंकों के साथ पास की 10वीं
मुंबई। मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैराट’ में अपने किरदार के लिए 2015 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में विशेष उल्लेख (स्पेशल मेंशन) हासिल करने वाली प्रेरणा एम. राजगुरु उर्फ रिंकू ने 66.40 फीसदी अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। समूचे राज्य और फिल्म उद्योग में प्रसिद्ध 17 वर्षीय रिंकू ने मंगलवार को जारी हुए परीक्षण परिणामों में हिंदी में (87) मराठी में (83) और अंग्रेजी में (59) अंक हासिल किए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के पुणे मंडल से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में (42), गणित में (48) और समाज शास्त्र में (50) अंक हासिल कर कुल 500 अंकों में 66.40 प्रतिशत हासिल किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement