Rakshit Shetty on pan-India release of 777 Charlie: Good content has universal language-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कन्नड़ फिल्म उद्योग को 'चार्ली 777' की अखिल भारतीय सफलता की उम्मीद

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 मई 2022 1:49 PM (IST)
कन्नड़ फिल्म उद्योग को 'चार्ली 777' की अखिल भारतीय सफलता की उम्मीद
बेंगलुरू । 'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग और प्रशंसक पूरे भारत में 'चार्ली 777' की सफलता का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। रक्षित शेट्टी कन्नड़ सिनेमा में अपने प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनके साथ एक डॉगी को भी इस फिल्म में दिखाया गया है और वह प्रमुख भूमिका में नजर आएगा। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को काफी सराहना मिली है। 'बाहुबली' अभिनेता राणा दग्गुबाती फिल्म को तेलुगू में, कार्तिक सुब्बाराजू तमिल और पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम में दर्शाएंगे।
लोकप्रिय अभिनेता राज बी शेट्टी, दानिश सैत, संगीता श्रृंगेरी भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। किरण राज ने फिल्म का निर्देशन किया है और रक्षित शेट्टी ने अपने होम बैनर के तहत फिल्म का निर्माण किया है। नोबिन पॉल ने फिल्म के लिए संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement