Rajkummar Rao donates to COVID-19 relief funds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

COVID-19 फंड में राजकुमार राव ने दिया योगदान

khaskhabar.com: सोमवार, 30 मार्च 2020 2:54 PM (IST)
COVID-19 फंड में राजकुमार राव ने दिया योगदान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष, मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष और जोमेटो फीडिंग इंडिया में योगदान दिया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके। हालांकि राजकुमार राव इस बात का खुलासा नहीं करना चाहते हैं कि उन्होंने कितनी राशि दी है। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, "कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे प्रशासन की मदद करने के लिए एक साथ खड़े होने का समय है। हैशटैगपीएमरिलीफफंड, हैशटैगसीएमरिलीफफंड और हैशटैगजोमेटोफिडिंगइंडिया को जरूरतमंद परिवारों को खिलाने में मदद करने के लिए मैंने अपना काम किया है। आप जो भी कर सकते हैं उसमें सहयोग करें। हमारे देश को हमारी जरूरत है। जय हिन्द।"
वहीं उनके कुछ प्रशंसकों ने राशि का खुलासा नहीं करने को लेकर उनकी प्रशंसा की।
एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छे राजकुमार राव जो आपने राशि को सार्वजनिक नहीं किया, आपको सलाम।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement