Karan Johar returned to directing, now preparing for action film-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूरी तरह से निर्देशन में लौटे करण जौहर, अब एक्शन फिल्म की तैयारी में

khaskhabar.com: बुधवार, 25 मई 2022 5:22 PM (IST)
पूरी तरह से निर्देशन में लौटे करण जौहर, अब एक्शन फिल्म की तैयारी में
निर्माता निर्देशक करण जौहर आज 50 साल के हो गए हैं। अपने 50वेें साल के मौके पर उन्होंने कई घोषणाएँ की हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख यह है कि वो अब पूरी तरह से निर्देशन में लौट रहे हैं। पिछले कई सालों से बतौर निर्माता बॉलीवुड में स्टार किड्स को लांच करते रहने के बाद अब उन्होंने निर्देशन की कुर्सी पर बैठने का फैसला कर लिया है। गत वर्ष उन्होंने रणवीर सिंह आलिया भट्ट को लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से निर्देशन में वापसी की है। अपने जन्म दिन के मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म आगामी वर्ष 10 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद वो एक एक्शन फिल्म निर्देशित करेंगे। करण जौहर ने इतने दिनों तक इंडस्ट्री में रहने के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। करण जौहर ने अपना एक नोट जारी किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा कि वो 50 साल के हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग इसे मिड लाइफ क्राइसिस कहेंगे लेकिन वो इस जिंदगी को गर्व बता रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना किसी से माफी मांगे वो बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैं 27 साल से ज्यादा से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और बेस्ट एक्सपीरियंस पाकर आभारी हूं। कहानियां बताना, कंटेंट क्रिएट करना, टेलेंट को उभारना और अपनी पारखी आंखों से बेहतरीन आर्टिस्ट्स को पहचानना। ये साल एक सपने की तरह रहे हैं और जो बिना नींद के रातें काटी हैं, उसका मूल्य मिला है। करण जौहर ने बताया कि उन्हें फिल्ममेकर बनकर ज्यादा मजा आता है। इसलिए वो दोबारा डायरेक्टर की गद्दी पर लौट रहे हैं। उन्होंने काफी लंबे समय बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म से डायरेक्शन में वापसी की है। उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट बताई है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। इसी के साथ ही करण ने ऐलान किया कि वो एक्शन एरिया में कदम रखने जा रहे हैं। वो अपनी एक्शन फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके द्वारा निर्देशित होने वाली एक्शन फिल्म में कौन-कौन से सितारे काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement