Advertisement
जबरदस्त खून खराबे और एक्शन से भरपूर है JU. NTR की फिल्म देवरा का ट्रेलर
'देवरा' की बात करें तो जूनियर एनटीआर की फिल्म एक मास एक्शन ड्रामा है, जिसमें जूनियर एनटीआर डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में वह पहले पिता के रोल में होंगे, जो निडर और साहसी है और सैफ अली खान से जंग लड़ता है। वहीं दूसरे अवतार में वह साधारण और डरपोक से नजर आ रहे हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) समुद्र पर कब्जा करने की चाहत रखने वाले भैरा (सैफ अली खान) के सामने होंगे, जो सबके खून का प्यासा है।
देवरा- पार्ट 1' में सैफ अली खान एक खूंखार विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में वह जूनियर एनटीआर से टक्कर लेते दिखाई देंगे। इसी के साथ जाह्नवी कपूर फिल्म में जूनियर एनटीआर से रोमांस फरमाती नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर सिवा कोराताला है और युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
जूनियर एनटीआर की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी महीने यानी सितंबर 27 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, पहले फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज डेट प्रीपोन कर दी गई। जूनियर एनटीआर आखिरी बार 2022 की मेगा ब्लॉकबस्टर आरआरआर में नजर आए थे। जिसने ऑस्कर में भी धमाका किया था। फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


