Jhanvi Kapoor is not Sara Ali Khans best friend, know who is-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाह्नवी कपूर नहीं हैं सारा अली खान की बेस्ट फ्रेंड, जानिये कौन है

khaskhabar.com: बुधवार, 27 मार्च 2024 4:43 PM (IST)
जाह्नवी कपूर नहीं हैं सारा अली खान
की बेस्ट फ्रेंड, जानिये कौन है
सारा अली खान इन दिनों अपनी लगातार प्रदर्शित दो फिल्मों मर्डर मुबारक और ऐ वतन मेरे वतन के लिए चर्चाओं का केन्द्र बन गई हैं। एक सप्ताह के अन्तराल में प्रदर्शित हुई यह दोनों फिल्में दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर आई हैं। इन दोनों में सारा का अभिनय सराहा गया है। सारा अली खान की जाह्नवी कपूर के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रहती है। दोनों कई बार साथ में वेकेशन पर गए हैं। इतना ही नहीं दोनों का जिम भी एक है और कई बार दोनों साथ में एक्सरसाइज भी करती दिखी हैं। हालांकि जब हाल ही में सारा से पूछा गया कि क्या जाह्नवी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं तो उन्होंने जो कहा इसे सुनकर फैंस हैरान हो जाएंगे। दरअसल, सारा का हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कॉमेडियन अनुभव बस्सी, एक्ट्रेस से कुछ सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बस्सी पूछते हैं कि क्या सारा और जाह्नवी कपूर बेस्ट फ्रेंड्स हैं? दरअसल, सारा और जाह्नवी कई बार साथ में वेकेशन एंजॉय करते दिख हैं। दोनों एक ही जिम में जाते हैं और बॉन्ड भी अच्छा है तो सारा ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'हम बेस्ट फ्रेंड्स नहीं हैं। लेकिन अच्छी दोस्त हैं।' बस्सी पूछते हैं कि सारा को स्कूल से लगभग सस्पेंड कर दिया गया था। इस पर वह बताती हैं कि हां ऐसा हुआ था। वह कहती हैं, 'मैंने अपनी क्लास के फैन पर फेविकॉल फेंक दिया था और पूरी क्लास खराब हो गई थी। मुझे फिर सस्पेंड करने वाले थे, लेकिन मैंने बहुत सॉरी बोला क्योंकि मेरी मां को पता चल जाता। मम्मी का हमेशा ऐसा था कि मुझे ग्रेड्स से मतलब नहीं मुझे बिहेवियर अच्छा चाहिए। यही मेरे में दिक्कत थी, मेरा बिहेवियर अच्छा नहीं था। बिहेवियर का अभी तक लोचा है।'
सारा से पूछा गया कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है? इस पर सारा ने कहा है नहीं पहले था। इसकी वजह पूछने पर सारा ने कहा कि वह उससे सीक्रेटली किसी को स्टॉक करती थीं, लेकिन अब नहीं है क्योंकि अपने रियल अकाउंट से स्टॉक कर सकती हूं।
एक्ट्रेस से फिर पूछा गया कि आपको लगता है कि आपका भाई इब्राहिम आपसे बेहतर एक्टर होगा तो सारा कहती हैं कि मुझे लगता है हां वह मुझसे अच्छा एक्टर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement