Film Namaste England new poster release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म‘ नमस्ते इंग्लैंड’ का पोस्टर हुआ रिलीज....

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 12:21 PM (IST)
फिल्म‘ नमस्ते इंग्लैंड’ का पोस्टर हुआ रिलीज....
मुंबई। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का पोस्टर रिलीज हो गया हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल दिसम्बर की जगह अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने खुद ट्वीट करके इस खबर पर मुहर लगाई थी। जो पोस्टर फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज किया उसमें परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर बुलट मोटरसाइकिल पर एक दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं और उनके पीछे इंग्लैंड देश के कई सारे झंडे दिख रहे हैं। इस पोस्टर को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह दोनों कलाकार इस साल दशहरे पर इग्लैंड में खूब धमाल करते दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो यह दो ऐसे इंसान के बारे में होगी जो भारत से इंग्लैंड की ओर निकलते हैं। इस सफर में इन दोनों के बीच तीखी तकरार होती है और फिर यह तकरार प्यार में बदल जाती है। बताया जा रहा है कि डायरैक्टर विपुल शाह ने इस फिल्म पंजाब की ऐसी-ऐसी लोकेशन्स पर फिल्माया है, जहां अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement