Enter someone special in kangana ranaut life -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंगना की जिंदगी में आ गया कोई खास, करना चाहती हैं शादी, लेकिन...

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 11:34 AM (IST)
निजी संबंधों के उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजरने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘कोई खास’ मिल गया है, जिन्हें वह ‘दिल की गहराई’ से प्यार करती हैं। लेकिन वह उनके साथ सिर्फ डेटिंग का इरादा नहीं रखती, बल्कि उनके साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। बता दें कि पिछले साल कंगना ने एक बयान में कहा था कि वो आने वाले साल यानी 2017 में शादी कर सकती है। फिलहाल अभी तक इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है कि वो खास शख्स कौन है। फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कॉम्पैनियन’ में बातचीत के दौरान कंगना ने दिल खोलकर अपनी बात रखी और शादी के बारे में अपनी सोच जाहिर की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘जब आपकी उम्र 20 साल से थोड़ी ही अधिक होती है तो आपको हैरानी होती है कि आखिर लोग शादी करते ही क्यों है? लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और आप 30 से थोड़े ही कम होते हैं तो आपके भीतर मातृत्व की भावना हिलोरे मारने लगती हैं और आप चीजों को अलग नजरिये से देखने लग जाते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पार्टनर के साथ होना वास्तव में अच्छा होता है, जिसे आपके अतीत के बारे में पता होता है।

[# अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट! ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement