Advertisement
धनुष और ममूटी की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! आरटेक स्टूडियोज ने मनाया जश्न

तमिल में बनी इस फिल्म को सिर्फ मूल भाषा में ही नहीं, बल्कि मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया गया, जिसका फायदा इसे अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिला। धनुष और ममूटी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता सिनेमाघरों में भी साफ नजर आई। दोनों सुपरस्टार्स की एंट्री और दमदार दृश्यों पर दर्शकों ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं। वहीं, साई अभ्यंकर के हिट संगीत ने फिल्म के माहौल में चार चांद लगा दिए।
गानों से लेकर पार्श्व संगीत तक, हर चीज ने सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों का जोश और बढ़ा दिया। शानदार अभिनय, जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार संगीत का मेल फिल्म को एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाता है। फिल्म को मिले शानदार समीक्षाओं में कलाकारों के अभिनय और एक्शन दृश्यों के भव्य फिल्मांकन की खास तारीफ हुई है। वहीं, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने पूरे वीकेंड सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनाए रखी।
फिल्म में साई पल्लवी और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं, जो इस दमदार कलाकारों की टोली में चार चांद लगाती हैं। आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के लिए यह शानदार शुरुआत इस बात का सबूत है कि अच्छी कहानी और दमदार विषय भाषा की सीमाओं को भी पार कर सकते हैं।
राजकुमार पेरियासामी की सोच को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने वाली इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने का फायदा मिला और पहले ही दिन से अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। ओ.एम. – ऑपरेशन मोल को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता धनुष, श्रद्धा अग्रवाल और अजमत जगमग हैं, जबकि इसका संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


