Box-office collection of Pad Man doesnt matter to me says Akshay Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉक्स-ऑफिस पर ‘पैड मैन’ की कमाई अक्षय कुमार बोले...

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जनवरी 2018 4:24 PM (IST)
बॉक्स-ऑफिस पर ‘पैड मैन’ की कमाई अक्षय कुमार बोले...
मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘पैड मैन’ की बॉक्स-ऑफिस पर कमाई उनके लिए मायने नहीं रखती। अक्षय ने सोमवार को यहां जी न्यूज द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सोनम कपूर और आर बाल्की के साथ ‘पैड मैन’ के गीत ‘साले सपने’ लॉन्च किया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इसकी चिंता है कि ‘पैड मैन’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी, अक्षय ने कहा, ‘‘मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी। यह मेरे लिए मायने नहीं रखता।’’ अक्षय ने कहा, ‘‘मेरे लिए सबसे बड़ी बात वह थी जब मैंने 3-4 युवाओं को मेरी वैनिटी वैन के बाहर मासिक धर्म के मुद्दे पर चर्चा करते देखा। मुझे लगता है कि यह इस फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि 3-4 पुरुष मासिक धर्म के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।’’ अक्षय ने आगे कहा, ‘‘मेरे लिए यह सोचना जरूरी नहीं कि यह फिल्म कितना कारोबार करेगी लेकिन हर सुबह, जब मैं अपने सोशल मीडिया पर नजर डालता हूं तो मैं देखता हूं कि लोग सैनिटरी पैड और मासिक धर्म के बारे में खुल कर चर्चा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह मेरी फिल्म की सबसे बड़ी जीत है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement