Akshay released the teaser of Welcome-3 on his birthday, will be released on this day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन्म दिन पर अक्षय ने जारी किया वेलकम-3 का टीजर, इस दिन होगी प्रदर्शित

khaskhabar.com: शनिवार, 09 सितम्बर 2023 4:44 PM (IST)
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन किए। वहीं, अब खिलाड़ी कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। बर्थडे के खास दिन पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम 3' का ऐलान करने के साथ ही इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। प्रोमो में फिल्म की भारी भरकम स्टार कास्ट के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म
'वेलकम 3' के प्रोमो में आप देख सकते हैं की एक ही फ्रेम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। 'वेलकम 3' में आपको अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, परेश रावल, दिलेर मेहंदी, मीका सिंह, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई शानदार सितारों का मेला देखने को मिलेगा। ये सभी आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रोमो के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। अहमद खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म को ज्योति देशपांडे और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

कॉमेडी
से भरपूर है प्रोमो

जियो स्टूडियो के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से भी इसका प्रोमो जारी किया गया है। फिल्म के नाम यानी 'वेलकम टू द जंगल' की तरह ही प्रोमो में में जंगल दिखाया गया है। एक साथ मूवी की पूरी कास्ट जंगल में खड़ी नजर आ रही है। वहीं, सभी सैनिक का ग्रेटअप में नजर आ रहे हैं। साथ ही सबने अपने हाथों में बंदूकें थाम रखी है। सभी एक साथ श्वान की तरह मुंह से आवाज निकालते हैं और फिर बाद में फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'वेलकम' गीत गाते नजर आते हैं। इसी के बाद सबके बीच में एक प्यारी और मजेदार नोंकझोंक होती है। प्रोमो से साफ हो गया है कि ये मूवी आपको फिर से पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी।
वेलकम 3 में 24 स्टार्स ने परफॉर्म किया कैपेला
बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' में पहली बार 24 एक्टर्स कैपेला परफॉर्म करते नजर आएंगे। बता दें कि कैपेला का मतलब है बिना किसी म्यूजिकल इंस्ट्रीमेंट के कुछ लोगों द्वारा गाना गाया जाना। जियो स्टूडियोज और बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रेजेंट 'वेलकम टू द जंगल' ज्योति देशपांडे और फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। ये फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है और '20 दिसंबर 2024' को इसकी ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज होगी। मेकर्स हंसी और एंटरमेंटन की उस लिगेसी को बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसके लिए 'वेलकम' फ्रेंचाइजी जानी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement