Actor rajpal yadav karkardooma court loan guilty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दबंग खान के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर पर लटकी जेल की तलवार...

khaskhabar.com: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 2:01 PM (IST)
दबंग खान के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर पर लटकी जेल की तलवार...
दबंग खान खान के बाद अब एक ओर बॉलीवुड एक्टर पर जेल की तलवार लटक रही है। बता दें कि कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाने वाले एक्टर राजपाल यादव को 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषी करार दिया है। वहीं अब सजा का ऐलान 23 अप्रेल को होगा।आपकों बता दें कि राजपाल ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे। ये पैसे उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए लिये थे। फिल्म रिलीज भी हो गई, लेकिन राजपाल यादव ने उधारी की रकम वापस नहीं की। कई बार पैसे मांगने के बाद भी जब राजपाल ने पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद राजपाल को कई समन भी भेजे गए। इसके बावजूद वह कोर्ट नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं उनके वकील ने कोर्ट में गलत हलफनामा भी दिया। इस पूरे मामले पर अदालत काफी नाराज थी। बता दें इससे पहले राजपाल इसी मामले में जेल जा चुके हैं। उन्हें साल 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement