मारूति की वैगनआर की पाॅपुलर्टी में कोई गिरावट नहीं है लेकिन बलेनो के आने के बाद बिक्री में काफी गिरावट आई है। फरवरी में यह कार नंबर 3 पर थी जो अब छठें नम्बर पर आ गई है। पांचवे और छठे स्थान के बीच फासला केवल 440 यूनिट का है। सातवें स्थान पर हुंडई की एलीट आई-20 है। आठवें नंबर पर रेनो क्विड है जिसकी बिक्री लगातार बढ रही है। सातवें और आठवें स्थान के बीच अंतर केवल 348 यूनिट का है। नवें नंबर पर है मारूति की सेलेरियो, जिसकी 8823 यूनिट बिकी है। आखिरी 10वें स्थान पर बाजी मारी है होंडा सिटी ने जो एक नई एंट्री है।