Suzuki Jimny and Jimny Sierra Launched In Japan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुजुकी ने लॉन्च की नई एसयूवी, जाने क्या है कीमत

khaskhabar.com: रविवार, 08 जुलाई 2018 4:48 PM (IST)
सुजुकी ने लॉन्च की नई एसयूवी, जाने क्या है कीमत
नई दिल्ली। जापान की कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी नई जेनरेशन मॉडल 2019 नई जिम्नी और जिम्नी सिएरा को जापान में लॉन्च कर दिया है। सुजुकी इसको इसी साल यूरोप के अलावा अन्य देशों में भी लॉन्च करेगी। यह जिम्नी एसयूवी का चौथी जेनरेशन वाला मॉडल है। हाल ही में कंपनी ने इसकी तस्वीर जारी की थी। जापान में सुजुकी की आधिकारिक लॉन्चिंग के दौरान कंपनी की तरफ से बताया गया कि जिम्नी की कीमत 14.58 लाख से 19.06 लाख जापानी येन (करीब 9.06 लाख से 11.85 लाख रुपए) के बीच है। वहीं जिम्नी सिएरा की कीमत 17.60 लाख से 20.62 लाख जापानी येन (करीब 10.94 लाख से 12.82 लाख रुपए) के बीच है। भारतीय बाजार में यह एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रांड के अंतर्गत आ सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement