घरेलू बाजार में नोटबंदी दुपहिया वाहनों पर भारी पड़ती दिख रही है। नोटबंदी के तीन महीने के बाद भी दुपहिया वाहन सेगमेंट अभी तक इससे पार नहीं पार पा पाया है। इस सेगमेंट में 16 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो महीनों से दुपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट का दौर जारी रहा। हालांकि, दिसम्बर 2016 के मुकाबले दुपहिया वाहनों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है लेकिन पिछले साल के इसी महीने की मुकाबले बिक्री की आंकड़े काफी कम हैं।