Maruti Suzuki gets nod to commence production at Manesar plant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारुति सुजुकी को मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू करने की अनुमति

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 08:29 AM (IST)
मारुति सुजुकी को मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू करने की अनुमति
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी अपने मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन (उत्पादन) का कार्य शुरू कर सकती है। स्थानीय प्रशासन ने कंपनी को सीमित संख्या में कर्मचारियों के साथ प्रोडक्शन शुरू करने के लिए अनुमति प्रदान की है। जिसके बाद खबर है कि संयंत्र में जल्द ही उत्पादन शुरू होगा। हालांकि, कंपनी ने बयान जारी कर कहा, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कंपनी से इस विषय पर आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें। कंपनी उचित समय पर (इस बारे में) घोषणा करेगी।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement