Maruti Suzuki Alto cumulative wholesale reaches 35 lakh units-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्टो ने 2008 में किया था 10 लाख बिक्री का आंकडा पार, अब...

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 मार्च 2018 6:55 PM (IST)
अल्टो ने 2008 में किया था 10 लाख बिक्री का आंकडा पार, अब...
नई दिल्ली। वाहन दिग्गज मारुति सुजुकी ने सोमवार को कहा कि उसकी एंट्री-लेवल हैचबैक अल्टो ने ‘35 लाख’ कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कार को साल 2000 में लांच किया गया था। कंपनी के मुताबिक, ‘ब्रांड अल्टो’ ‘‘पहली बार परिवार के लिए कार खरीदने वालों की अपनी आधुनिक डिजायन, किफायतीपन और उच्च ईधन दक्षता के कारण’’ पहली पसंद है।
एक बयान में मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) आर. एस. कलसी के हवाले से बताया गया, ‘‘ब्रांड अल्टो लगातार नया, प्रासंगिक और रोमांचक बना हुआ है, जैसा यह साल 2000 में था। साल 2006 से हर दो सालों में अल्टो 5 लाख नए प्रसन्न ग्राहकों को जोड़ रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘2008 में हमने 10 लाख अल्टो की बिक्री का आंकड़ा पार किया था। साल 2010 में इसने 15 लाख कारों की बिक्री के आंकड़े को छुआ और अब हमने 35 लाख अल्टो की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।’’
इस ब्रांड के पास दो इंजन विकल्प के साथ एक मजबूत पोर्टफोलियो है, जिसमें 800 सीसी और के10 के साथ एक सीएनजी ईधन संस्करण शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement