HeroMotocorp sacks around 30 employees for ethics code violation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आचार संहिता का उल्लंघन, HERO MOTOCORP ने 30 कर्मचारियों को निकाला

khaskhabar.com: सोमवार, 07 मई 2018 8:43 PM (IST)
आचार संहिता का उल्लंघन, HERO MOTOCORP ने 30 कर्मचारियों को निकाला
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में लगभग 30 कर्मचारियों को निकाल दिया है। सूत्रों के अनुसार, जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उन पर यात्रा खर्च बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने, कुछ वेंडरों व डीलरों से व्यक्तिगत फायदा या उपहार लेने का आरोप है। उन्होंने कहा कि आरोपों की पर्याप्त जांच के बाद यह कदम उठाया है। हीरो मोटोकॉर्प के एक अधिकारी ने कहा, अंतिम कार्रवाई से पहले सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई। इन मामलों की जांच स्वतंत्र जांचकर्ताओं से करवाई गई। अधिकारी ने कहा, हमारे यहां सभी कर्मचारियों के लिए सुनिश्चित आचार संहिता है और हीरो में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को इसका पालन करना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने वालों के लिए कंपनी में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि आरोप सिद्ध होने के बाद हीरो मोटोकॉर्प का प्रबंधन इसको लेकर एक राय था कि सम्बद्ध कर्मचारियों को कंपनी में नहीं रहना चाहिए। प्रवक्ता ने कर्मचारियों का ब्यौरा तो नहीं दिया, लेकिन कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था।
सूत्रों का कहना है कि निकाले गए कार्यकारी आपूर्ति व वेंडर से जुड़े काम से सम्बद्ध है। उल्लेखनीय है कि हीरो मोटोकॉर्प ने 2017-18 में 75 लाख इकाई वाहन बेचे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement