क्यों निकाला जाता है श्राद्ध, ये है पितृ पक्ष का महत्व
khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 08:56 AM (IST)
इस प्रकार किया जाता है अन्न दान
शास्त्रों
के अनुसार जिन व्यक्तियों का श्राद्ध मनाया जाता है, उनके नाम और गोत्र का
उच्चारण करके मंत्रों द्वारा जो अन्न आदि उन्हें दिया समर्पित किया जाता
है, वह उन्हें विभिन्न रुपों में प्राप्त होता है। जैसे यदि मृतक व्यक्ति
को अपने कर्मों के अनुसार देव योनि मिलती है तो श्राद्ध के दिन ब्राह्मण को
खिलाया गया भोजन उन्हें अमृत रुप में प्राप्त होता है। यदि पितर गन्धर्व
लोक में है तो उन्हें भोजन की प्राप्ति भोग्य रुप में होती है। पशु योनि
में है तो तृण रुप में, सर्प योनि में होने पर वायु रुप में, यक्ष रुप में
होने पर पेय रुप में, दानव योनि में होने पर मांस रुप में, प्रेत योनि में
होने पर रक्त रुप में और मनुष्य योनि होने पर अन्न के रुप में भोजन की
प्राप्ति होती है।