Advertisement
आखिर क्यों पसंद है शिव को बेलपत्र, सावन में महादेव की कृपा पाने के लिए ऐसे करें इसे शिवलिंग पर अर्पण

सावन के महीने में 108 बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय लिखने के बाद उन्हें शिवलिंग पर अर्पित करने से लक्ष्मी जी खुश होती है। इससे व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। कोई भी यह उपाय कर सकता है। इस उपाय को 31 दिनों तक लगातार करना है। इसे करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
वैसे तो सावन के महीने में दान के महत्व के साथ पौधे लगाने का भी अपना अलग महत्व है। पंडितों के अनुसार इस माह में बीजारोपण को अधिक पुण्य देने वाला माना गया है। ऐसे में बेल का पौधा लगाना बेहद ही फलदायक होता है। ऐसा करने से भक्तों पर भोले की कृपा बरसती है।
सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान पूर्वक पूजा कर उन्हें बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। सावन के महीने में घर में बेल का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है और साधक को धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।
संतान प्राप्ति के लिए भी बेलपत्र अर्पित करना बेहद ही कारगर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप अपनी उम्र के बराबर एक-एक बेलपत्र दूध में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें तो इससे आपको बच्चे का सुख मिलता है। इसके साथ ही आपको ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहना है। इसका फल पाने के लिए यह उपाय सावन के सात सोमवार को करना है।
मनोकामना पूरी करने के लिए पूरे सावन में शिवलिंग पर जल के साथ 5 बेलपत्र चढ़ाने का भी महत्व बताया गया है।
अगर परिवार में कोई लंबे समय से बीमार है तो इसके लिए तांबे के लोटे में जल, पीला चंदन और 108 बेलपत्रों को लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने से फायदा होता है।
वहीं विवाह के लिए भी सावन में विशेष तरह का उपाय है। सावन के पहले 5 सोमवार को शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाने के साथ शिव के साथ माता पार्वती का पूजन करने से लाभ मिलता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


