Venuss constellation changes, luck will shine for these three zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुक्र देव का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 12:29 PM (IST)
शुक्र
देव का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत
शुक्र देव को सम्मान, आराम, विलासिता, धन और प्रसिद्धि का तत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित काल में सिर्फ राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय शुक्र विशाखा नक्षत्र में है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र देव ने बीते दिन अर्थात् 16 अक्तूबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश किया है। नक्षत्र का यह परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर— वृषभ वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कर्मचारियों को उच्च वेतन और पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं वे ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों से लाभ हो सकता है।



धनु



धनु राशि वाले लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नए सौदे संपन्न हो सकते हैं, जिससे भारी मुनाफ़ा भी होगा। लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको राहत मिल सकती है। अपने कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करें।

कुंभ



अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ माना जाता है। पैसों की समस्या से राहत मिल सकती है। जिन पेशेवरों को पदोन्नति नहीं मिली उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आपको नये कार्य भी दिये जा सकते हैं। सहकर्मियों का काम में पूरा सहयोग मिलेगा। नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement