Vastu Tips: You will get freedom from evil powers, do this work in the kitchen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 3:18 PM (IST)
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहे और उसका जीवन खुशहाल रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं जिसका पालन करने से आपका जीवन सुख शांति में रहेगा। अधिकतर वास्तु के नियम में कपूर का इस्तेमाल पूजा के दौरान नहीं किया जाता है। यदि आप रसोई घर में कपूर जलते हैं तो इससे आपको नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के नियम अनुसार देखे तो रसोई घर का अधिक महत्व होता है। कपूर के उपाय के फायदे यदि आप घर के किचन में नियमित रूप से कपूर जलते हैं तो ऐसा करने से भोजन बनाते समय मन शांत और शुद्ध हो जाता है और इसका असर खाने पीने पर भी होता है।
रसोई घर में कपूर जलाने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल जाता है, और रसोई घर में सकारात्मक का वास हो जाता है।
यह भी माना जाता है कि पांच तत्वों में संतुलन हमेशा बना रहता है। वास्तु दोष नहीं लगता पांच तत्वों में पृथ्वी, जल, अंतरिक्ष, अग्नि और वायु शामिल है इन्हें काबू रखने के लिए हर एक दिन कपूर जलाना चाहिए।
कपूर जलाने से पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा गाय के उपयोग पर कपूर जलाने से घर से बुरी शक्तियों चली जाती हैं।
महिलाओं को अक्सर अपना किचन साफ रखने की सलाह दी जाती है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो और माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement