Todays Horoscope: 12 zodiac signs will be like this on the first day of Sawan, 3 will be benefited-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का राशिफल: ऐसा रहेगा 12 राशि के जातकों का सावन का पहला दिन, 3 को होगा लाभ

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2023 07:50 AM (IST)
आज का राशिफल: ऐसा रहेगा 12 राशि के जातकों
का सावन का पहला दिन, 3 को होगा लाभ
मेष आज का राशिफल कहता है कि सावन के पहले दिन मेष राशि के लोगों को आयात निर्यात के कार्यों में भारी लाभ होगा। मन ही मन किसी बात का चिंतन तनाव में बदल सकता है। सकारात्मक सोच आप की तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजनों से भेट संभव है।

वृष

अधिकारी वर्ग आप को परेशान कर सकता है। आप के अपने ही आप को दुखी कर सकते हैं। साझेदारी में आप को धोखा दे सकते हैं। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

मिथुन

आप की कार्यकुशलता से लोग आप से जुड़ना चाहेंगे पर कार्यस्थल पर सहकर्मी विरोध भी करेंगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सावधानी रखें। विदेश में व्यापार स्थापित कर सकते हैं।


कर्क राशि

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। बहारी दबाव से कार्य बाधित होंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। सतर्कता से कार्य करें। समय कमजोर है।
सिंह

आज दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
कन्या

प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।
तुला


कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढ़ने से कार्यों में रुकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। धर्म कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
वृश्चिक

आप जिद्दी व्यवहार के कारण अपना नुकसान कर लेंगे। संतों के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। काम को टाल रहे हैं, जो गलत है। साझेदारी लाभप्रद रहेगी।

धनु


सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलाएंगे।
मकर

अपनों से संबंध मजबूत बनाने के लिए संवाद बनाए रखें। रूके कार्यों को गति मिलेगी। बहनों के विवाह मामले को लेकर परिवार में तनाव रहेगा। विरोधी आप की छवि खराब करने में लगे हैं, सतर्क रहें।


कुंभ

युवाओं का ध्यान खेलकूद में रहेगा। बाधित कार्यों में बातचीत से हल निकल सकता है। दूसरों के विवाद में न दखल दें। अनुभव की कमी से कार्यस्थल पर नुकसान हो सकता है। धन लाभ संभव है।


मीन

यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्कों का लाभ लें, अधिक लाभ होगा। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement