मां
दुर्गा को तुलसी दल व दूर्वा चढाना निषिद्ध है। पूजा में लाल रंग का आसन
प्रयोग करना उत्तम है। लाल रंग का ऊनी आसन होना चाहिए। यदि ऐसा आसन उपलब्ध
नहीं है तो एक कंबल को चार पर्त करके बिछा लें फिर उस पर लाल रंग का कोई भी
कपडा डाल दें। साधना के पश्चात् आसन को प्रणाम करके लपेट कर सुरक्षित रख
दें। पूजा के समय यदि संभव हो तो लाल वस्त्र पहनें। लाल रंग का तिलक भी
लगाएं। इससे विशेष ऊर्जा प्राप्त होगी।