Advertisement
इस महीने में लग रहा है वर्ष का दूसरा चन्द्रग्रहण, जानिये 12 राशियों पर क्या होगा असर

पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन नौकरी या व्यवसाय में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें।
वृषभ
आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रग्रहण आपको आर्थिक मामलों में परेशान कर सकता है। मानसिक परेशानी और तनाव महसूस करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अगले पंद्रह दिनों तक सावधानी से काम करें।
मिथुन
आपके लिए स्थिति सामान्य रहेगी, फिर भी सावधानी के तौर पर कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
कर्क
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लापरवाही से बचें। उन्नति और सफलता के लिए बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
सिंह
भाग्य से अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। करियर में तरक्की के योग हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
कन्या
जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपसी मनमुटाव की भी संभावना है, धैर्य रखें। साझेदारी के काम में परेशानी संभव है।
तुला
ग्रहण आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम दे सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
वृश्चिक
शिक्षा और संतान को लेकर परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें।
धनु
माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा। संपत्ति और वाहन खरीदने या बेचने के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
मकर
जोखिम भरे काम में शामिल होने से बचें। धन निवेश बहुत सोच-समझकर करना होगा। दोस्तों और भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ
इस समय आपके परिवार में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए उनके साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती करते हुए कुछ समय बिताने की योजना बनाना मददगार साबित होगा।
मीन
मन बेचैन और उलझन भरा रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
नोट—आलेख में दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


