Advertisement
गुरुवार से मीन राशि में गोचर करेंगे सूर्य, होली के दिन लगेगा चन्द्रग्रहण, होगा ग्रहण योग का निर्माण

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण योग अच्छा नहीं रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो सकती है। इस समय आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे जिसकी वजह से आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। करियर के संबंध में आपके ऊपर दबाव बहुत अधिक बढ़ सकता है। आपको भाग्य का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। राहु आपको शारीरिक रूप से कष्ट पहुंचाएगा। कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-राहु की युति बहुत अशुभ रहने वाली है। आपको अपने पारिवारिक जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ दोस्त इस समय आपके दुश्मन बन सकते हैं। इस अवधि में आपके प्रेम जीवन में भी कई बाधाएं आ सकती हैं। जीवन साथी के बाद वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसमें आपको ही स्वयं को झुकाना होगा।
धनु
धनु राशि वालों के लिए ग्रहण योग कई मुश्किलें लेकर आने वाला है। इस अवधि में आपको सुख-सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है। राहु की वजह से आपकी सेहत भी नाजुक हो सकती है। इस राशि के लोगों को एलर्जी, पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। पारिवारिक जीवन की दृष्टि से भी राहु-सूर्य की युति अशुभ फल लेकर आएगी। आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहण योग बहुत प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आप एलर्जी और पेट से जुड़े रोगों से परेशान रहेंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सूर्य-राहु के नकारात्मक प्रभाव से आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जो आगे चलकर आपको बहुत नुकसान पहुंचाएंगे। इस राशि के लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर तरीके से परेशान रहेंगे। आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


