See these things in the dream, understand that the locks of fate are about to open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपने में दिखें ये चीजें तो समझो खुलने वाले है किस्मत के ताले

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2020 5:12 PM (IST)
सपने में दिखें ये चीजें तो समझो खुलने वाले है किस्मत के ताले
हर व्यक्ति चाहता है कि वह खूब सारा धन कमाये और चाहता है कि मरते दम तक लक्ष्मी उस पर मेहरबान रहे। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है हर इंसान के जीवन में सुख के दिन या दुःख के दिन आते रहते है जिससे समय समय पर हैं धन की वर्षा होती है। आइए आज हम आपको स्वप्न में दिखने वाले कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके ऊपर धन कि वर्षा का संकेत होते हैं। (1) कहते यदि इंसान को स्वप्न में उल्लू दिखाई पड़ता है, तो ये लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। इसके अलावा जब व्यक्ति दीपावली के दिन उल्लू का स्वप्न देखता है तो धन कि प्राप्ति होती है। अगर आप सपने उल्लू को अपनी ओर आते देखते हैं तो समझिए आपको धन प्राप्ति होने वाली है। (2) अगर आप अपने सपने में अपने आप को ऊपर की ओर चढ़ते देखते है तो, जल्द ही आपकी उन्नति होती है ओर आपको कही से धन प्राप्ति होने वाली है।
(3) अगर अपने सपने में स्त्री ओर पुरुष को गले मिलते देखते है तो समझिए की आपको धन की प्राप्ति होने वाली है, लेकिन यही स्वप्न अगर स्त्री देखे तो उसके उसके लिए ये स्वप्न अशुभ माना जाता है।
(4) अगर आपको सपने में या रास्ते में अर्थी दिखी है तो, समझिए की आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
(5) अगर आपको सपने में फूल दिखे तो समझो आपको धन की प्राप्ति होने वाली हैै या फिर आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement