आपको याद है रामायण का वह दृष्टांत जब हनुमान आकाश मार्ग से चलकर हिमालय
पर्वत पहुंचे। वैध सुषेण ने संजीवनी को चमकीली आभा और विचित्र गंध वाली
बूटी बताया और हनुमान पर्वत को ही उठा ले गए थे। वह पहाड आज भी लोगों की
आस्था का केंद्र बना हुआ है। कहते हैं उपचार के बाद हनुमानजी ने इस पहाड को
टुकडे कर इस क्षेत्र विशेष में डाल दिया था।
यह चर्चित
पहाड श्रीलंका के पास रूमास्सला पर्वत के नाम से जाना जाता है। श्रीलंका की
खूबसूरत जगहों में से एक उनावटाना बीच इसी पर्वत के पास है। उनावटाना का
मतलब ही है आसमान से गिरा।